LPG रिफिल पोर्टेबिलिटी के मंजूरी से परेशान उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत

अगर आपको गैस सिलेंडर समय पर नहीं मिलता, वहीं दूसरे कम्पनी के गैस आसानी से अन्य लोगो को मिल जा रहे तो ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं। केंद्र सरकार ने एलपीजी रिफिल पोर्टेबिलिटी को मंजूरी दे दी है, जिससे लोगो को काफी राहत मिलेगी।
जैसे अगर आपके पास इंडेन गैस का कनेक्शन है लेकिन आपके क्षेत्र का डिस्ट्रिब्यूटर अच्छी सेवा नहीं दे रहा तो अब आप एचपी या भारत गैस के डीलर से सिलेंडर ले सकते हैं। जी हां, यह सच है। यही नियम एचपी, भारत या अन्य के डीलर के लिए भी लागू होगी। क्योंकि केंद्र सरकार घरेलू गैस ग्राहकों के लिए नई सुविधा लेकर आई है। जिसके माध्यम से अब ग्राहक खुद तय कर सकेंगे कि किस कंपनी से गैस सिलेंडर लें। भले ही आप किसी दूसरी कंपनी के उपभोक्ता क्यों न हों। इससे डिसटीब्यूटर्स पर भी अपनी परफॉर्मेंस सुधारने का दबाव बनेगा।

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय ने अब LPG ग्राहकों को “एलपीजी रिफिल पोर्टेबिलिटी” के तहत यह तय करने की अनुमति देने का फैसला किया गया है कि वे किस डिस्ट्रिब्‍युटर से एलपीजी रिफिल कराना चाहते हैं। ग्राहकों को अपने इलाके के डीलर्स की लिस्ट मिलेगी। आप रेटिंग पॉइंट देखकर फैसला ले सकते हैं। पायलट चरण में यह नई सुविधा फिलहाल गुड़गांव, पुणे, रांची, चंडीगढ़, कोयंबटूर में उपलब्ध होगी। इसके बाद यह सेवा जल्द पूरे देश भर में लागू हो सकती है।

Jharkhand Aaj Kal

Recent Posts

कुणाल अजमानी बने पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था के अध्यक्ष

पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था का चुनाव रविवार, 24 मई को रांची में संपन्न हुआ, 240…

4 weeks ago

प्रचंड गर्मी को देखते मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए कई निर्देश

झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य…

1 month ago

लीची खाने के है कई फायदे

गर्मियों के दस्तक के साथ ल गर्म हवा तो महसूस होता ही है बाहर आने-जाने…

1 month ago

राज्य में वर्तमान बिजली व्यवस्था को लेकर पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने सीएम हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

प्रचंड गर्मी के बीच राज्य में खराब बिजली व्यवस्था, अनियमित आपूर्ति, लो-वोल्टेज और ट्रांसफॉर्मर खराब…

1 month ago

रांची के रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया की संदिग्ध मौत

रांची के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया (अभिमन्यु भाटिया) का 21 मई 2026 के दोपहर…

1 month ago

परमहंस योगानंद जी की महा समाधि जयंती पर रांची आश्रम में आयोजित हुआ साधु भंडारा

रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…

4 months ago