रांची : भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री, प्रदेश प्रभारी, सांसद दिलीप सैकिया आगामी 1 सितंबर को तीन दिवसीय सांगठनिक प्रवास में झारखंड आएंगे। यह जानकारी पार्टी के प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने आज दी।
उन्होंने बताया कि दिलीप सैकिया 1 सितंबर को 11.30 बजे पूर्वाहन रांची प्रदेश कार्यालय पहुचेंगे। उनका तीन दिनों का सांगठनिक प्रवास निर्धारित है। 1सितंबर को सैकिया लोहरदगा जिला के जिला एवम मंडल कार्यसमिति की बैठक में शामिल होंगे।
2 सितंबर को प्रदेश प्रभारी सिमडेगा ज़िला के कार्यसमिति बैठक में शामिल होंगे, और
3 सितंबर को वे रांची ग्रामीण ज़िला के कांके मंडल कार्यसमिति बैठक को संबोधित करने के उपरांत रांची ग्रामीण ज़िला के पदाधिकारियों के साथ बैठक में भाग लेंगे।
प्रदेश महामंत्री साहू ने बताया कि राष्ट्रीय महामंत्री सैकिया 2 सितंबर को रांची में आयोजित पार्टी विधायकदल की बैठक में भी भाग लेंगे और 3 सितंबर की शाम रांची से नई दिल्ली के लिये प्रस्थान करेंगे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड सरकार के खेल विभाग में…
चास (बोकारो) के युवा उद्यमी और नेता संजय रजक आज पहचान के मोहताज नहीं है।…
‘प्रेम ही ईश्वर है’ यह केवल किसी कवि की उद्दात कल्पना के रूप में नहीं…
भारत के बच्चों ने अपने बचपन में जितनी भी कहानियां सुनी हैं, उनमें से महाभारत…
“पौराणिक कथाओं में जिस प्रकार गंगा ने स्वर्ग से पृथ्वी पर उतरकर अपने तृषातुर भक्त…
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज भाजपा की आगामी 20 सितंबर…