✍️ बृजेश कुमार शर्मा, यूपी
उत्तर प्रदेश में होने वाले 2022 विधानसभा चुनाव के लिए सत्तारूढ़ भाजपा ने कमर कसना शुरू कर दिया है। बीजेपी अपने सहयोगी दलों को लेकर भी गंभीरता दिखा रही है।
भाजपा ने शुक्रवार को इसकी घोषणा भी कर दी। भाजपा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान ने अपना दल और निषाद पार्टी के साथ उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में गठबंधन की घोषणा की।
भाजपा के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि भाजपा निषाद पार्टी तथा अपना दल के साथ गठबंधन में उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव लड़ेगी। शुक्रवार को निषाद पार्टी के साथ अपने गठबंधन के बाद भाजपा ने 2022 में बड़ी जीत के दावे को दोहराया। भाजपा तथा निषाद पार्टी के बीच इस दौरान सीटों के बंटवारे को लेकर कोई ऐलान नहीं किया गया है।
धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि निषाद पार्टी से हमारा पहले से ही गठबंधन था लेकिन आज फिर से इसकी अधिकारिक घोषणा की जा रही है। उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में फिर से भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश में सरकार बनेगी और हम उन सभी सहयोगी दलों को फिर से एकजुट करके उनसे गठबंधन की घोषणा जल्द ही कर देंगे।
भाजपा के उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने इस अवसर पर कहा कि मैं तो बीते तीन दिन से उत्तर प्रदेश में हूं। अब यहां निषाद पार्टी के साथ भाजपा का गठबंधन है। 2022 में हम ताकत के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। हमारे इस गठबंधन में अपना दल भी साथ रहेगा। इस बार भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चुनाव होगा। भाजपा ने इस बीच में बहुत सारी राजनीतिक ताकत को अपने साथ जोड़ा है। चुनाव का ताना-बाना बुना है।
बता दें कि उत्तर प्रदेश में निषाद वोटर्स का एक बहुत बड़ा तबका फिलहाल तो बीजेपी के साथ रहा है। बीजेपी के साथ रहने का सबसे बड़ा उद्देश्य निषाद पार्टी रही क्योंकि निषादों की प्रमुख पार्टी रही निषाद पार्टी ने बीजेपी के साथ गठबंधन किया है। बीते दिनों से निषाद पार्टी के प्रमुख संजय निषाद ने बागी तेवर दिखाया था लेकिन अब उनके तेवर नरम हो गए हैं। संजय निषाद के बागी तेवर दिखाने के बाद भी भाजपा ने उनसे बातचीत के लिए दरवाजे बंद नहीं किए जिसका असर यह रहा कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन का ऐलान हुआ है। आपको बता दें की निषाद पार्टी के उम्मीदवार प्रवीण निषाद को गोरखपुर से पहली बार समाजवादी पार्टी के टिकट पर सांसद बनने का मौका मिला था।
“बनत बनत बन जाए” — एक एक कदम चलते हुए, लक्ष्य को पाना।लाहिड़ी महाशय ने…
प्रसिद्ध एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक द्वारा 10-09-2025 को छठी अनुसूची और लद्दाख को राज्य का दर्जा…
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड सरकार के खेल विभाग में…
चास (बोकारो) के युवा उद्यमी और नेता संजय रजक आज पहचान के मोहताज नहीं है।…
‘प्रेम ही ईश्वर है’ यह केवल किसी कवि की उद्दात कल्पना के रूप में नहीं…
भारत के बच्चों ने अपने बचपन में जितनी भी कहानियां सुनी हैं, उनमें से महाभारत…