राष्ट्रपति पुरस्कार 2021 के लिए चयनित झारखंड के एकमात्र शिक्षक मनोज सिंह को भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाडंगी ने किया सम्मानित

जमशेदपुर : हिंदुस्तान मित्र मंडल मध्य विद्यालय के प्रांगण में आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाडंगी के द्वारा राष्ट्रपति पुरस्कार 2021 के लिए चयनित झारखंड के एकमात्र शिक्षक मनोज कुमार सिंह को सम्मानित किया गया।

जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित हिंदुस्तान मित्र मंडल स्कूल के गणित के शिक्षक मनोज कुमार सिंह राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2021 के लिए चुने गए। देश भर से कुल 44 शिक्षक इस वर्ष राष्ट्रीय पुरस्कार हेतु चुने गए है, जिनमे झारखंड से मनोज जी का चयन हुआ है।
मुख्य अतिथि ने बताया कि झारखंड राज्य से एकमात्र शिक्षक का चयन होना और वह भी अपने पूर्वी सिंहभूम जिला और इस विद्यालय के शिक्षक का चयन होना हम सबों के लिए गौरव की बात है ।
इस अवसर पर ब्रह्मर्षि विकास मंच के महासचिव अनिल ठाकुर, विद्यालय के प्रधानाध्यापक कुमार संदेश, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अवध किशोर चौधरी एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम का संचालन उमा नाथ सिंह चुलबुल के द्वारा किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के प्रधानाध्यापक कुमार संदेश के द्वारा किया गया ।
समारोह में 10 नंबर बस्ती में निवास करने वाले वरिष्ठ नागरिक एवं बहुत सारे युवा उपस्थित हुए ,सबों ने श्री मनोज कुमार सिंह को बधाई दी।
विद्यालय, 10 नंबर बस्ती अपने जिला और राज्य को गौरव प्रदान करने के लिए 10 न0बस्ती के अभिभावकों ने उनका आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *