भाजपा प्रदेश कार्यालय में मनाई गई डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती,

आज रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में मनाई गई जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती। झारखंड भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने इस मौके पर डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्री सिंह ने कहा कि पार्टी के प्रेरणा स्रोत एवम जनसंघ के संस्थापक डॉ मुखर्जी एक कुशल संगठनकर्ता थे जिन्होंने कांग्रेस की तुष्टिकरण पर आधारित एवम उसके विभाजनकारी नीतियों के खिलाफ एक विशाल वट वृक्ष का बीजारोपण किया ।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनसंघ का विस्तृत प्रवाह गंगा आज भाजपा के रूप में विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है।इस पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता ऐसे महापुरुष की चिंतन छाया में राष्ट्र सेवा केलिये सदैव तत्पर है।

उन्होंने आगे कहा कि एक शिक्षाविद के रूप में उनकी अद्वितीय पहचान है। सबसे कम उम्र उन्होंने कुलपति के पद को सुशोभित किया। एक शिक्षाविद के रूप में वे मैकाले सोच के खिलाफ भारतीय शिक्षा पद्धति पर जोर देते रहे। भारतीय परंपरा एवम देशज भाषा के विकास पर उनका बल था।

भारत सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में लाई गई नई शिक्षा नीति में इन बातों का ख्याल रखा है।

प्रदेश कार्यालय में श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू,डॉ प्रदीप वर्मा,उपाध्यक्ष श्रीमती गंगोत्री कुजूर,प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, कार्यालय मंत्री हेमंत दास, सह मंत्री सूरज चौरसिया ,काजल प्रधान,प्रशिक्षण प्रमुख मनोज सिंह,सह प्रमुख पंकज सिन्हा, राजश्री जयंती,प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, सह प्रभारी अशोक बड़ाईक,प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा, महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती कुजूर,महामंत्री सीमा सिंह,मंजूलता दुबे, उपमहापौर संजीव विजय वर्गीय,विधायक समरी लाल,पूर्व विधायक जितुचरण राम,सहित अन्य शामिल है।

Jharkhand Aaj Kal

Share
Published by
Jharkhand Aaj Kal

Recent Posts

परमहंस योगानंद जी की महा समाधि जयंती पर रांची आश्रम में आयोजित हुआ साधु भंडारा

रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…

4 days ago

संसार में रहते हुए भी ईश्वर के साथ एकात्मता: लाहिड़ी महाशय का प्रेरणास्पद जीवन

“बनत बनत बन जाए” — एक एक कदम चलते हुए, लक्ष्य को पाना।लाहिड़ी महाशय ने…

5 months ago

सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने केंद्र सरकार को घेरा

प्रसिद्ध एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक द्वारा 10-09-2025 को छठी अनुसूची और लद्दाख को राज्य का दर्जा…

6 months ago

झारखंड सरकार के खेल विभाग में स्पोर्ट्स किट खरीद में 6 करोड़ का घोटाला…..बाबूलाल मरांडी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड सरकार के खेल विभाग में…

9 months ago

संजय रजक: बाइक शो रूम में पॉलिश करने से सांसद प्रतिनिधि बनने तक का सफर

चास (बोकारो) के युवा उद्यमी और नेता संजय रजक आज पहचान के मोहताज नहीं है।…

9 months ago