भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भारत की गुरु परंपरा को नमन किया। उन्होंने आज अद्वैत स्वरूप आश्रम,तुपुदाना में गुरुओं को सम्मानित कर आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत का एक महान सांस्कृतिक, आध्यात्मिक विरासत है। प्राचीन शास्त्र हमारे धरोहर हैं, जिनकी सारगर्भित बातों को गुरुओं की परंपरा ने आगे बढ़ाते हुए अक्षुण्ण भी रखा,साथ ही आम जन तक उनके सारगर्भित रहस्यों को पहुँचाया। आज का दिन ऐसे महान विभूतियों को सम्मान देने का दिन है।
प्रदेश भाजपा ने सभी मंडलों में मनाया गुरु पूर्णिमा का उत्सव,मंदिरों आश्रमो में किया संतों, महात्माओं, पाहन पुजारियों का सम्मान
प्रदेश भाजपा द्वारा प्रदेश के सभी 513 मंडलों में कार्यकर्ताओं द्वारा मंदिरों ,आश्रमो,मठों,पूजा स्थलों में जाकर संतों, पुजारियों,सन्यासियों, पाहनो को सम्मानित करते हुए समाज और देश की उन्नति केलिये आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी,ज़िला एवम मंडल के पदाधिकारी,सांसद, विधायकगण,एवम अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
“बनत बनत बन जाए” — एक एक कदम चलते हुए, लक्ष्य को पाना।लाहिड़ी महाशय ने…
प्रसिद्ध एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक द्वारा 10-09-2025 को छठी अनुसूची और लद्दाख को राज्य का दर्जा…
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड सरकार के खेल विभाग में…
चास (बोकारो) के युवा उद्यमी और नेता संजय रजक आज पहचान के मोहताज नहीं है।…
‘प्रेम ही ईश्वर है’ यह केवल किसी कवि की उद्दात कल्पना के रूप में नहीं…
भारत के बच्चों ने अपने बचपन में जितनी भी कहानियां सुनी हैं, उनमें से महाभारत…