अथर्वाणी ग्लोबल फाउंडेशन संस्था ने चतरा सदर अस्पताल के ब्लड बैंक को दिया कई आधुनिक उपकरण

रांची :- कोरोना महामारी की भयावह स्थिति को देखते हुए अथर्वाणी ग्लोबल फाउंडेशन संस्था रांची की ओर चतरा उपायुक्त के आग्रह पर सदर अस्पताल चतरा के ब्लड बैंक को अपग्रेड करने हेतु एक ब्लड स्टोरेज रेफ्रिजरेटर, एक बिजली चालित जेनरेटर, ब्लड बैंक इनक्यूबेटर,एक ब्लड बैंग ट्यूब सेलर, तीन पोर्टेबल ब्लड वेंजिंग मशीन, ब्लड कलेक्शन मोनीटर, एक डेस्कटॉप मुहैया कराया गया।

दूसरी लहर के दौरान कोरोना संक्रमण मरीज बढने के वजह से चतरा जिला के अस्पताल में बेड की कमी हो रही थी उस समय अथवर्णी ग्लोबल ने 29 बेड चतरा अस्पताल को मुहैया करवाया था। अब ब्लड बैंक में आधुनिक उपकरण की कमी को देखते हुए उपायुक्त चतरा ने अथर्वाणी ग्लोबल फाउंडेशन के झारखंड प्रभारी सौरभ कुमार से ब्लड बैंक को अपग्रेड करने के लिए उपकरणों की व्यवस्था करने की आग्रह किया था और स्थिति को देखते हुए तत्काल संस्था की ओर से ब्लड बैंक हेतु 9 आत्यधुनिक उपकरण चतरा उपायुक्त को सौपी गयी।

संस्था के झारखंड प्रभारी सौरभ कुमार ने कहा कि कोरोना महामारी में झारखंड सरकार को संस्था हर सम्भव मदद करने को तैयार है। उन्होंने आश्वस्त किया की अस्पताल में बेड की कमी नहीं होने दी जाएगी और ब्लड बैंक में सभी प्रकार की सुविधा दी जाएगी।

Jharkhand Aaj Kal

Share
Published by
Jharkhand Aaj Kal

Recent Posts

कुणाल अजमानी बने पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था के अध्यक्ष

पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था का चुनाव रविवार, 24 मई को रांची में संपन्न हुआ, 240…

4 weeks ago

प्रचंड गर्मी को देखते मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए कई निर्देश

झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य…

4 weeks ago

लीची खाने के है कई फायदे

गर्मियों के दस्तक के साथ ल गर्म हवा तो महसूस होता ही है बाहर आने-जाने…

4 weeks ago

राज्य में वर्तमान बिजली व्यवस्था को लेकर पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने सीएम हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

प्रचंड गर्मी के बीच राज्य में खराब बिजली व्यवस्था, अनियमित आपूर्ति, लो-वोल्टेज और ट्रांसफॉर्मर खराब…

4 weeks ago

रांची के रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया की संदिग्ध मौत

रांची के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया (अभिमन्यु भाटिया) का 21 मई 2026 के दोपहर…

1 month ago

परमहंस योगानंद जी की महा समाधि जयंती पर रांची आश्रम में आयोजित हुआ साधु भंडारा

रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…

4 months ago