बिहार: भागलपुर निवासी बिहार यूथ कांग्रेस नेता अभिषेक आनंद को बिहार यूथ कांग्रेस का नया प्रदेश संयोजक नियुक्त किया गया है। बिहार यूथ कांग्रेस कार्यालय द्वारा कल जारी की गई नई लिस्ट में अभिषेक आनंद को प्रदेश स्तर पर यह जिम्मेदारी दी गई है, जिसमें उन्हें प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है।
पिछले कई वर्षो से अभिषेक लगातार बिहार, झारखंड में युवाओं एवं छात्रों के हित की लड़ाई लड़ रहे थे और उनकी आवाज़ को पुरज़ोर तरीके से उठा रहे थे। अभिषेक आनंद मूलतः कहलगांव प्रखंड के एकचरी गांव के निवासी है ।
पिछले कई सालों से भागलपुर में रहकर अपनी शिक्षा दीक्षा ग्रहण कर रहे हैं ।
संगठन द्वारा दी गई ज़िम्मेदारी पर अभिषेक आनंद ने कहा कि संगठन ने मुझ पर विश्वास जताया है मैं उस पर पूर्ण रूप से खरा उतरूंगा एवं अपनी ज़िम्मेदारी पूर्ण रुप से निर्वहन करूंगा ।
उन्होंने नई जिम्मेदारी मिलने पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी, बिहार यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गुंजन पटेल, यूथ कांग्रेस के सोशल मीडिया इंचार्ज वैभव वालिया, बिहार यूथ कांग्रेस सोशल मीडिया के प्रभारी संतोष मिश्रा का आभार व्यक्त किया है।
“बनत बनत बन जाए” — एक एक कदम चलते हुए, लक्ष्य को पाना।लाहिड़ी महाशय ने…
प्रसिद्ध एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक द्वारा 10-09-2025 को छठी अनुसूची और लद्दाख को राज्य का दर्जा…
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड सरकार के खेल विभाग में…
चास (बोकारो) के युवा उद्यमी और नेता संजय रजक आज पहचान के मोहताज नहीं है।…
‘प्रेम ही ईश्वर है’ यह केवल किसी कवि की उद्दात कल्पना के रूप में नहीं…
भारत के बच्चों ने अपने बचपन में जितनी भी कहानियां सुनी हैं, उनमें से महाभारत…