कांग्रेस घड़ियाली आंसू बहाना छोड़, घोषणाओं को धरातल पर उतारे: आदित्य साह, भाजपा

झारखंड भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने आज प्रेस कांफ्रेंस कर कांग्रेस पर कड़ा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी पेट्रोल-डीजल के नाम पर घड़ियाली आंसू बहा रही है।

उन्होंने कहा कि अपनी विफलताओं से ध्यान भटकाने के लिए कांग्रेस दिखावा कर रही है जबकि राज्य की जनता इसके इन कारनामो को समझती है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पेट्रोल डीजल पर 23 प्रतिशत वैट वसूल रही है। उन्होंने राज्य सरकार से मांग किया कि कांग्रेस के समर्थन से चलने वाली सरकार वैट दर घटाकर जनता को राहत दे।

आगे उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने गिरेबां में झांके की जिसके विधायक कपड़ा खरीदने दिल्ली जाते है वे जनता का दर्द क्या जाने। लटकाना, भटकाना ही कांग्रेस का डीएनए है। घोटालों में डूबी कांग्रेस अपने चरित्र से बाज आने से रही। कांग्रेस के समर्थन में राज्य के खनिज संसाधनों की लूट मची है।

उन्होंने कहा कि ये मोदी सरकार है जो जनता कि दर्द को समझती है।आज गांव, गरीब, किसान , मजदूर वंचित लोगो के लिए योजनाए धरातल पर उतर रही है।

कोरोना काल में महामारी से लड़ने के अनेक उपाय किये गए।आज 18 वर्ष से ऊपर के देश के सभी नागरिकों को मुफ्त वैक्सीन सुनिश्चित कराया गया।देश की 80 करोड़ गरीबो को मुफ्त राशन की व्यवस्था सुनिश्चित की गई।कांग्रेस पार्टी बताए कि वे अपने घोषणाओं पर कितना अमल कर रही है।कहाँ गया बेरोजगारी भत्ता,कहाँ गया 5 लाख नॉकरी,कहाँ गया किसानों का श्रृंण माफ,कहाँ गया गरीबो का 3 लाख का आवास।

उन्होंने कहा कि इस सरकार में गरीबो की अनाज की भी कालाबाजारी हो रही है।सफेद बोरी में भर-भर के माफिया अनाज की कालाबाजारी कर रहे है।उन्होंने कहा कि खनिजो की लूट,अनाजो की लूट,बालू की लूट सरकार के संरक्षण में हो रहा है।

प्रेस वार्ता में प्रदेश प्रवक्ता सरोज सिंह एवं मीडिया सह प्रभारी अशोक बड़ाईक उपस्थित थे।

Jharkhand Aaj Kal

Share
Published by
Jharkhand Aaj Kal

Recent Posts

संसार में रहते हुए भी ईश्वर के साथ एकात्मता: लाहिड़ी महाशय का प्रेरणास्पद जीवन

“बनत बनत बन जाए” — एक एक कदम चलते हुए, लक्ष्य को पाना।लाहिड़ी महाशय ने…

18 hours ago

सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने केंद्र सरकार को घेरा

प्रसिद्ध एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक द्वारा 10-09-2025 को छठी अनुसूची और लद्दाख को राज्य का दर्जा…

3 days ago

झारखंड सरकार के खेल विभाग में स्पोर्ट्स किट खरीद में 6 करोड़ का घोटाला…..बाबूलाल मरांडी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड सरकार के खेल विभाग में…

3 months ago

संजय रजक: बाइक शो रूम में पॉलिश करने से सांसद प्रतिनिधि बनने तक का सफर

चास (बोकारो) के युवा उद्यमी और नेता संजय रजक आज पहचान के मोहताज नहीं है।…

4 months ago

गीता का कालातीत ज्ञान (गीता जयन्ती पर विशेष)

भारत के बच्चों ने अपने बचपन में जितनी भी कहानियां सुनी हैं, उनमें से महाभारत…

10 months ago