छात्रों के विभिन्न मांगों को लेकर ABVP ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में की तालाबंदी और धरना प्रदर्शन

रांची : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के द्वारा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में छात्रों द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन व तालाबंदी की गयी। छात्रगण फीस में कमी, प्लेसमेंट सेल की उपलब्धता, सुचारू ढंग से परीक्षा के संचालन सहित कई अन्य मुद्दों पर अपनी मांगे रखी। ज्ञात हो कि अभाविप कि रांची इकाई के द्वारा पूर्व में ही विश्वविद्यालय प्रबंधन से बात कर उन्हें ज्ञापन सौपा गया था जिसमे 7 दिन का अल्टीमेटम उन्हें दिया गया था। दिए गए समय बीत जाने के बाद भी जब इस पर कोई निर्णय नहीं लिया गया, तो आज बुधवार को विश्वविद्यालय में तालाबंदी कर आन्दोलन किया गया।

कुलपति महोदय की अनुपस्थिति मे कुलसचिव, डीएसडब्ल्यू एवं प्रॉक्टर महोदय ने बात की और कहा की कल विश्वविद्यालय की फाइनेंस कमिटी की बैठक कर फीस मे घटौती की आपकी मांग के पक्ष मे कल शाम तक विश्वविद्यालय के आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया जायगा।
मौके पर अभाविप के प्रदेशिक विश्वविद्यालय प्रमुख विशाल सिंह, जिला संगठन मंत्री प्रताप सिंह, अनिकेत सिंह, डीएसपीएमयू छात्रसंघ अध्यक्ष प्रणव गुप्ता, प्रेम प्रतीक,आदित्य सिंह, अभाविप इकाई अध्यक्ष आनंद कुमार, शुभम कुमार,शिवम् सिन्हा, पावन नाग ,निखिल सिंह, विशाल तिवारी, गौरव सिंह,शशिकांत,अभिषेक वर्मा सहित कई कार्यकर्ता एवं छात्र मौजूद थे।

Jharkhand Aaj Kal

Share
Published by
Jharkhand Aaj Kal

Recent Posts

परमहंस योगानंद जी की महा समाधि जयंती पर रांची आश्रम में आयोजित हुआ साधु भंडारा

रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…

4 days ago

संसार में रहते हुए भी ईश्वर के साथ एकात्मता: लाहिड़ी महाशय का प्रेरणास्पद जीवन

“बनत बनत बन जाए” — एक एक कदम चलते हुए, लक्ष्य को पाना।लाहिड़ी महाशय ने…

5 months ago

सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने केंद्र सरकार को घेरा

प्रसिद्ध एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक द्वारा 10-09-2025 को छठी अनुसूची और लद्दाख को राज्य का दर्जा…

6 months ago

झारखंड सरकार के खेल विभाग में स्पोर्ट्स किट खरीद में 6 करोड़ का घोटाला…..बाबूलाल मरांडी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड सरकार के खेल विभाग में…

9 months ago

संजय रजक: बाइक शो रूम में पॉलिश करने से सांसद प्रतिनिधि बनने तक का सफर

चास (बोकारो) के युवा उद्यमी और नेता संजय रजक आज पहचान के मोहताज नहीं है।…

9 months ago