एमजीएम थाना क्षेत्र के पिपला गांव के एक तालाब में 11 हजार वोल्ट तार टूट कर गिर गया जिससे तालाब में विद्युत प्रवाहित हो गया। इस दौरान करंट लगने से तालाब में नहा रहे 3 बच्चे और 1 वृद्ध महिला की मौत हो गई।
इस घटना के बाद आनन फानन सभी को गंभीर हालत में एमजीएम अस्पताल भेजा गया, वहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। इस दुखद घटना में रोहित महतो, विमल महतो, कमल महतो, और कुलो देवी (महिला) की मौत हुई है।
घटना की जानकारी मिलने पर जमशेदपुर के सांसद बिधुत वरण महतो घटना स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली, और फिलहाल चारों परिवार को 10-10 हजार रुपए की तत्काल आर्थिक मदद की, साथ ही उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री जी को आग्रह किया है कि इस घटना के पीड़ित परिजनों को ₹10 लाख मुआवजा देने की आवश्यक पहल करें।
रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…
“बनत बनत बन जाए” — एक एक कदम चलते हुए, लक्ष्य को पाना।लाहिड़ी महाशय ने…
प्रसिद्ध एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक द्वारा 10-09-2025 को छठी अनुसूची और लद्दाख को राज्य का दर्जा…
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड सरकार के खेल विभाग में…
चास (बोकारो) के युवा उद्यमी और नेता संजय रजक आज पहचान के मोहताज नहीं है।…
‘प्रेम ही ईश्वर है’ यह केवल किसी कवि की उद्दात कल्पना के रूप में नहीं…