समाचार

वनवासी कल्याण केंद्र के क्षेत्र (झारखंड-बिहार) नगर कार्य प्रमुख प्रणय दत्त जी का कल रात निधन

रांची । वनवासी कल्याण केंद्र के क्षेत्र (झारखंड-बिहार) नगर कार्य प्रमुख व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक प्रणय दत्त का रविवार की रात निधन हो गया। वे मेडिका अस्पताल में भर्ती थे। पिछले माह कोरोना संक्रमित होने पर मेडिका में भर्ती हुए थे। 17 मई को आरोग्य भवन स्थित अपने आवास पर आ गए थे। फिर से तबीयत ज्यादा खराब. होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके निधन पर वनवासी कल्याण केंद्र के पदाधिकारियों के साथ साथ आरएसएस, विहिप, एकल अभियान, विकास भारती, आरोग्य भारती व अभाविप के पदाधिकारियों ने शोक व्यक्त किया है। इनके पुत्र के हैदराबाद से आज आने के बाद दाह संस्कार होगा।

प्रणय दत्त मूलरूप से बहरागोड़ा के रहने वाले थे। 1983-84 में ये संघ के प्रचारक निकले थे। सिमडेगा जिले में काम करने की जिम्मेदारी दी गई थी। बाद में प्रचारक से वापस होने के बाद इन्हें वनवासी कल्याण केंद्र के कार्य की जिम्मेदारी दी गई। झारखंड में वनवासी कल्याण केंद्र के कार्यों को.आगे बढाने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रणय दत्त के निधन पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि कल्याण आश्रम के वरिष्ठ पूर्णकालिक कार्यकर्ता,क्षेत्रीय नगर प्रमुख और मेरे बहुत घनिष्ठ प्रणय दत्त के निधन से मैं मर्माहत हूं।उनके साथ मेरा बहुत आत्मीय संबंध रहा।वनवासी कल्याण आश्रम के माध्यम से उन्होंने देश भर के और खासकर झारखंड में जनजातियों के लिए शिक्षा और सामाजिक उन्नति के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किया।भगवान उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Jharkhand Aaj Kal

Share
Published by
Jharkhand Aaj Kal

Recent Posts

संसार में रहते हुए भी ईश्वर के साथ एकात्मता: लाहिड़ी महाशय का प्रेरणास्पद जीवन

“बनत बनत बन जाए” — एक एक कदम चलते हुए, लक्ष्य को पाना।लाहिड़ी महाशय ने…

4 weeks ago

सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने केंद्र सरकार को घेरा

प्रसिद्ध एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक द्वारा 10-09-2025 को छठी अनुसूची और लद्दाख को राज्य का दर्जा…

4 weeks ago

झारखंड सरकार के खेल विभाग में स्पोर्ट्स किट खरीद में 6 करोड़ का घोटाला…..बाबूलाल मरांडी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड सरकार के खेल विभाग में…

4 months ago

संजय रजक: बाइक शो रूम में पॉलिश करने से सांसद प्रतिनिधि बनने तक का सफर

चास (बोकारो) के युवा उद्यमी और नेता संजय रजक आज पहचान के मोहताज नहीं है।…

4 months ago

गीता का कालातीत ज्ञान (गीता जयन्ती पर विशेष)

भारत के बच्चों ने अपने बचपन में जितनी भी कहानियां सुनी हैं, उनमें से महाभारत…

11 months ago