रांची के 7 इंस्पेक्टर और 1 सब इंस्पेक्टर का तबादला, जानिए कौन कहां थे, और अब कहां भेजे गए

रांची पुलिस के 7 इंस्पेक्टर और 1 सब इंस्पेक्टर का तबादला कर दिया गया है। आज बताया गया कि इन निम्नलिखित लोगों का तबादला हुआ है; जानिए कौन कहां थे, और कहां गए…..

1.पुलिस लाइन में पदस्थापित संजय कुमार को लोअर बाजार थाना प्रभारी बनाया गया है।

2. खलारी थाना प्रभारी अहमद अली को पुलिस लाइन में पदस्थापित किया गया है।

3. यातायात प्रभारी लालपुर फरीद आलम को खलारी थाना प्रभारी बनाया गया है।

4. पुलिस लाइन में पदस्थापित जॉन मुर्मू को यातायात थाना प्रभारी लालपुर बनाया गया है।

5. यातायात थाना प्रभारी गोंदा में पदस्थापित नवल किशोर प्रसाद को पुलिस लाइन में पदस्थापित किया गया है।

6. सदर पश्चिमी अंचल सर्किल इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थापित असित कुमार मोदी को गोंदा यातायात प्रभारी बनाया गया है।

7. पुलिस लाइन में पदस्थापित मोहन पांडे को सर्किल इंस्पेक्टर सदर पश्चिमी अंचल बनाया गया है।

8. डोरंडा थाना में पदस्थापित आनंद प्रकाश सिंह को एयरपोर्ट थाना प्रभारी बनाया गया है।

Jharkhand Aaj Kal

Recent Posts

परमहंस योगानंद जी की महा समाधि जयंती पर रांची आश्रम में आयोजित हुआ साधु भंडारा

रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…

4 days ago

संसार में रहते हुए भी ईश्वर के साथ एकात्मता: लाहिड़ी महाशय का प्रेरणास्पद जीवन

“बनत बनत बन जाए” — एक एक कदम चलते हुए, लक्ष्य को पाना।लाहिड़ी महाशय ने…

5 months ago

सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने केंद्र सरकार को घेरा

प्रसिद्ध एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक द्वारा 10-09-2025 को छठी अनुसूची और लद्दाख को राज्य का दर्जा…

6 months ago

झारखंड सरकार के खेल विभाग में स्पोर्ट्स किट खरीद में 6 करोड़ का घोटाला…..बाबूलाल मरांडी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड सरकार के खेल विभाग में…

9 months ago

संजय रजक: बाइक शो रूम में पॉलिश करने से सांसद प्रतिनिधि बनने तक का सफर

चास (बोकारो) के युवा उद्यमी और नेता संजय रजक आज पहचान के मोहताज नहीं है।…

9 months ago