झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने शुक्रवार को लोअर चुटिया स्थित होप एंड एनिमल ट्रस्ट को चावल ,सोयाबीन बरी और अन्य सूखा राशन सौंपा। मालूम हो कि होप एंड एनिमल ट्रस्ट पिछले 12 वर्षो से एनिमल कंट्रोल, कुत्तों के नसबंदी प्रोग्राम के तहत सर्जरी करता है। एंटी रेबिज व मेडिकल सुविधा देकर कुतों को पुनः उसी स्थान पर छोड दिया जाता है।
झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहा कि होप एंड एनिमल ट्रस्ट ने रांची नगर निगम, रांची के साथ मिलकर अभी तक 93 हजार कुत्तों का मुफ्त में ऑपरेशन किया है, साथ ही साथ रांची वासियों के लिए बहुत ही अच्छा संदेश देने का काम किया है। ट्रस्ट ने रांची शहर को साफ-सुथरा माहौल देने का कार्य किया है। एनिमल कंट्रोल, कुत्तों की नसबंदी, एंटी रेबिज देना बहुत ही साहसिक एवं सराहनीय कदम है।
श्री जायसवाल ने यह भी कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों को प्रोफेशनल कांग्रेस लगातार चलाती रहेगीl जिससे जानवरों को काफी राहत मिलेगी साथ ही साथ एक साफ और स्वस्थ रांची का निर्माण होगाl
इस मौके पर एनिमल वेलफेयर ट्रस्ट एवं होप एंड एनिमल ट्रस्ट की सी ई ओ डॉक्टर जिगिसा श्रीवास्तव
ने प्रोफेशनल कांग्रेस के द्वारा हो रहे कार्यो का भी सराहना किया है तथा कहा कि प्रोफेशनल कांग्रेस रांची शहर में हर क्षेत्र में कार्य कर लोगों को बेहतर सुविधा देने में कारगार साबित हो रही है।
इस मौके पर मुख्य रूप से होप एंड एनिमल ट्रस्ट के सर्जन डॉ अजय कुमार, प्रोफेशनल कांग्रेस की प्रदेश सेक्रेटरी ख्याति मुंजाल, नंदन शर्मा ,अनिल सिंह , अमरजीत सिंह , राजीव चौरसिया, गौरव आनंद इत्यादि लोग मौजूद थे।
पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था का चुनाव रविवार, 24 मई को रांची में संपन्न हुआ, 240…
झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य…
गर्मियों के दस्तक के साथ ल गर्म हवा तो महसूस होता ही है बाहर आने-जाने…
प्रचंड गर्मी के बीच राज्य में खराब बिजली व्यवस्था, अनियमित आपूर्ति, लो-वोल्टेज और ट्रांसफॉर्मर खराब…
रांची के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया (अभिमन्यु भाटिया) का 21 मई 2026 के दोपहर…
रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…