Categories: समाचार

झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने रांची के होप एंड एनिमल ट्रस्ट को पहुंचाई सहायता

झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने शुक्रवार को लोअर चुटिया स्थित होप एंड एनिमल ट्रस्ट को चावल ,सोयाबीन बरी और अन्य सूखा राशन सौंपा। मालूम हो कि होप एंड एनिमल ट्रस्ट पिछले 12 वर्षो से एनिमल कंट्रोल, कुत्तों के नसबंदी प्रोग्राम के तहत सर्जरी करता है। एंटी रेबिज व मेडिकल सुविधा देकर कुतों को पुनः उसी स्थान पर छोड दिया जाता है।

झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहा कि होप एंड एनिमल ट्रस्ट ने रांची नगर निगम, रांची के साथ मिलकर अभी तक 93 हजार कुत्तों का मुफ्त में ऑपरेशन किया है, साथ ही साथ रांची वासियों के लिए बहुत ही अच्छा संदेश देने का काम किया है। ट्रस्ट ने रांची शहर को साफ-सुथरा माहौल देने का कार्य किया है। एनिमल कंट्रोल, कुत्तों की नसबंदी, एंटी रेबिज देना बहुत ही साहसिक एवं सराहनीय कदम है।

श्री जायसवाल ने यह भी कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों को प्रोफेशनल कांग्रेस लगातार चलाती रहेगीl जिससे जानवरों को काफी राहत मिलेगी साथ ही साथ एक साफ और स्वस्थ रांची का निर्माण होगाl

इस मौके पर एनिमल वेलफेयर ट्रस्ट एवं होप एंड एनिमल ट्रस्ट की सी ई ओ डॉक्टर जिगिसा श्रीवास्तव
ने प्रोफेशनल कांग्रेस के द्वारा हो रहे कार्यो का भी सराहना किया है तथा कहा कि प्रोफेशनल कांग्रेस रांची शहर में हर क्षेत्र में कार्य कर लोगों को बेहतर सुविधा देने में कारगार साबित हो रही है।

इस मौके पर मुख्य रूप से होप एंड एनिमल ट्रस्ट के सर्जन डॉ अजय कुमार, प्रोफेशनल कांग्रेस की प्रदेश सेक्रेटरी ख्याति मुंजाल, नंदन शर्मा ,अनिल सिंह , अमरजीत सिंह , राजीव चौरसिया, गौरव आनंद इत्यादि लोग मौजूद थे।

MEINSTYN

Recent Posts

संसार में रहते हुए भी ईश्वर के साथ एकात्मता: लाहिड़ी महाशय का प्रेरणास्पद जीवन

“बनत बनत बन जाए” — एक एक कदम चलते हुए, लक्ष्य को पाना।लाहिड़ी महाशय ने…

4 months ago

सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने केंद्र सरकार को घेरा

प्रसिद्ध एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक द्वारा 10-09-2025 को छठी अनुसूची और लद्दाख को राज्य का दर्जा…

4 months ago

झारखंड सरकार के खेल विभाग में स्पोर्ट्स किट खरीद में 6 करोड़ का घोटाला…..बाबूलाल मरांडी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड सरकार के खेल विभाग में…

7 months ago

संजय रजक: बाइक शो रूम में पॉलिश करने से सांसद प्रतिनिधि बनने तक का सफर

चास (बोकारो) के युवा उद्यमी और नेता संजय रजक आज पहचान के मोहताज नहीं है।…

7 months ago

गीता का कालातीत ज्ञान (गीता जयन्ती पर विशेष)

भारत के बच्चों ने अपने बचपन में जितनी भी कहानियां सुनी हैं, उनमें से महाभारत…

1 year ago