मौसमी फल ‘जामुन’ है बहुत फायदेमंद

जामुन एक मौसमी फल जो गर्मियों के दिनों में फलो के राजा के आने के बाद दस्तक देता है। हमारे देश में यह एक काफी लोकप्रिय फल है जिसे बड़े-बच्चे सभी बहुत चाव से खाते है। इसके गुणों के कारण लोग इसे जरूर खाना पसंद करते है। गांव कस्बो में जामुन के पेड़ पर फल आये और उसके नीचे बच्चे पत्थर डंडे लेके पहुंच जाते है तोड़ने। इसके पेड़ ज्यादातर जंगलों और सड़क किनारे मिल जाते है।
जामुन को जावा पल्म / ब्‍लैकबेरी के नाम से भी बुलाया जाता है। जामुन एक ऐसा फल है जिसे मधुमेह रोगी बिना किसी परेशानी के खा सकते हैं। इसकी गुठली ब्‍लड शुगर की अधिकता को नियंत्रित करने की अद्भुत शक्ति रखती है। जामुन पाचनशक्ति को दुरुस्त करने की क्षमता रखती है इसके खाने से पेट सं‍बंधित विकार कम होते हैं।

जामुन में आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेड भी होता है, इसलिए ये बच्चों के सेहत के लिए भी बहुत अच्छा होता है।

जम्बुफल (Indian blackberry) /जामुन के फलों से सिरका भी तैयार किया जाता है। इसका सिरका पाचन तंत्र के लिए अच्छा होता है। इसमें शीतलता, पाचक, कृमिनाशक, रूक्ष और मूत्रवर्धक गुण है अर्थात जामुन सिरका जामुन के फल के सामान ही फायदेमंद होता है।
आयुर्वेदिक दवाइयों में इसका ख़ासा इस्तेमाल होता आया है।

तो स्वस्थ निरोग रहना है तो रोज थोड़ी मात्रा में जामुन का सेवन जरूर करें।

Jharkhand Aaj Kal

Recent Posts

संसार में रहते हुए भी ईश्वर के साथ एकात्मता: लाहिड़ी महाशय का प्रेरणास्पद जीवन

“बनत बनत बन जाए” — एक एक कदम चलते हुए, लक्ष्य को पाना।लाहिड़ी महाशय ने…

22 hours ago

सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने केंद्र सरकार को घेरा

प्रसिद्ध एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक द्वारा 10-09-2025 को छठी अनुसूची और लद्दाख को राज्य का दर्जा…

3 days ago

झारखंड सरकार के खेल विभाग में स्पोर्ट्स किट खरीद में 6 करोड़ का घोटाला…..बाबूलाल मरांडी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड सरकार के खेल विभाग में…

3 months ago

संजय रजक: बाइक शो रूम में पॉलिश करने से सांसद प्रतिनिधि बनने तक का सफर

चास (बोकारो) के युवा उद्यमी और नेता संजय रजक आज पहचान के मोहताज नहीं है।…

4 months ago

गीता का कालातीत ज्ञान (गीता जयन्ती पर विशेष)

भारत के बच्चों ने अपने बचपन में जितनी भी कहानियां सुनी हैं, उनमें से महाभारत…

10 months ago