Categories: समाचार

कुणाल षाडंगी का प्रयास रंग लाया, गायत्री के इलाज में मदद को आगे आई राष्ट्रीय महिला आयोग

आज सोशल मीडिया के जरिए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल सारंगी जी को पता चला की रिम्स अस्पताल रांची में 26 वर्षीय एक युवती गंभीर रूप से बीमार है और इलाजरत है। युवती का नाम गायत्री है जो किडनी की गंभीर समस्या से जूझ रही है। गायत्री के परिवार जनों की आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं कि वे उसे किसी दूसरे बड़े अस्पताल ले जाए और बेहतर इलाज करवाए। ऐसे में कुणाल जी ने तुरंत सारी जानकारी लेकर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से लेकर अभिनेता अनुपम खेर, उद्योगपति अनिल अग्रवाल और नवीन जिंदल को ट्वीट कर गायत्री के बारे में बताया और आर्थिक मदद करने का आग्रह किया। इसी बीच क्राउड फंडिंग कंपनी ketto ने भी गायत्री के लिए इंटरनेट पर फंड इंकट्ठा करने में जुट गई।
अभी थोड़ी देर पहले राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस विषय पर संज्ञान लिया है और ट्वीट कर बताया कि आयोग की अध्यक्षा श्रीमती रेखा शर्मा जी ने गायत्री के बारे में पढ़ा और उसके बेहतर इलाज और अन्य सुविधा के लिए झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता जी को लिखा है।


इस विषय पर संज्ञान लेने पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाडंगी ने राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा रेखा शर्मा जी का आभार जताया है और आशा कि है की आयोग के पत्र के बाद जल्द गायत्री को दूसरे बड़े सुविधायुक्त अस्पताल ले जाने की प्रक्रिया शुरू होगी और वो जिंदगी की लड़ाई जरूर जीत कर अपनो के बीच होगी।

MEINSTYN

Recent Posts

परमहंस योगानंद जी की महा समाधि जयंती पर रांची आश्रम में आयोजित हुआ साधु भंडारा

रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…

4 days ago

संसार में रहते हुए भी ईश्वर के साथ एकात्मता: लाहिड़ी महाशय का प्रेरणास्पद जीवन

“बनत बनत बन जाए” — एक एक कदम चलते हुए, लक्ष्य को पाना।लाहिड़ी महाशय ने…

5 months ago

सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने केंद्र सरकार को घेरा

प्रसिद्ध एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक द्वारा 10-09-2025 को छठी अनुसूची और लद्दाख को राज्य का दर्जा…

6 months ago

झारखंड सरकार के खेल विभाग में स्पोर्ट्स किट खरीद में 6 करोड़ का घोटाला…..बाबूलाल मरांडी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड सरकार के खेल विभाग में…

9 months ago

संजय रजक: बाइक शो रूम में पॉलिश करने से सांसद प्रतिनिधि बनने तक का सफर

चास (बोकारो) के युवा उद्यमी और नेता संजय रजक आज पहचान के मोहताज नहीं है।…

9 months ago